बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में हथौड़ी से मारकर महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, देवर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना में हथौड़ी से मारकर महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, देवर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ब्लाइंड केस का खुलासा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक हथौड़ी से की गई महिला की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के देवर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया की घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथौड़े को  बरामद किया गया है। वहीँ घटनास्थल पर मृतिका चप्पल और पायल भी बरामद किया गया था। 

एसएसपी ने बताया की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गयी थी। उन्होंने बताया की जमीनी विवाद को लेकर सुनसान जगह पर बुलाकर महिला को मौत के घाट उतारा गया था। इसके बाद शराब पार्टी की गयी थी। 

बाद में हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क पर ले जाकर डम्प कर दिया गया था। उन्होंने कहा की इस घटना में शामिल गार्ड को जमुई से गिरफ्तार किया गया है।

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News