पुलिस ने लूटकांड की गुथी को सुलझाया, शातिर बदमाशों को धर- दबोचा

पुलिस ने लूटकांड की गुथी को सुलझाया, शातिर बदमाशों को धर- दबोचा

PURNIA: पूर्णियां शहर के के. नगर थाना क्षेत्र में बीते 27 अप्रैल की रात हुई लूटकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस लूटकांड को अंजाम तक पहुंचाने वाले 2 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। हालांकि लूट में शामिल तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने मंगलवार दोपहर 3 बजे के. नगर थाना में इसकी जानकारी दी है। 

बता दें कि, बीते दिन अपराधियों ने लूटकांड को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था। दरअसल, अपराधियों ने पहले टाटा टियागो कार में बैठे लोगों की रेकी की और फिर सुनसान सड़क के बीचो बीच अपनी कार खड़ी कर सड़क ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीछे से आ रही कार को रोक बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटकांड की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधियों ने न सिर्फ जेवर लूटे बल्कि दंपत्ति की कार भी लेकर चले गए। 

पीड़ित झुन्नीकला गांव के रहने वाले लवलेश यादव थे। जिनके साथ अपराधियों ने के नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रेलवे ढाला के समीप बार्डर से लगे सुनसान रास्ते पर लूटकांड के इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही पुलिस को शातिर बदमाशों की तलाश थी। वहीं पुलिस ने अब इस कांड की गुथी को सुलझा लिया है। हालांकि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और लूटे गए जेवरात के बारे में अब तक पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। वहीं इस लूटकांड को किसी ने बैक स्पोर्ट भी दिया था। इसकी गुत्थी भी अब तक अनसुलझी है।

पुलिस ने बताया है कि इस वारदात को 3 बदमाशों ने अंजाम तक पहुंचाया था। घटना में संलिप्त इनमें से 2 अपराधी शिवम कुमार यादव उर्फ दारा पिता विनोद यादव व सोनू कुमार उर्फ दारा पिता सुरेश यादव को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों कि उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों ही अपराधी मधेपुरा के रहने वाले हैं। 

मामले को लेकर पीड़ित ने बताया था कि वे उस रात साढू भाई के मुरलीगंज गंगानगर स्थित गंगापुर में आयोजित शादी की सालगिरह की पार्टी से लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उनकी कार को ओवरटेक किया था। इसके बाद बड़े ही फिल्मी अंदाज में समूचे लूटकांड को अंजाम तक पहुंचाया था। उस वक्त कार में उनकी पत्नी, बच्चा और एक रिश्तेदार लड़की मौजूद थी। घटना में शामिल तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम तक पहुंचाया था। कार तक लेकर निकल गए थे। 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि 27 की देर रात 01:30 बजे 3 अज्ञात बदमाशों ने गोकुलपुर नहर सरसी के नगर बॉर्डर के पास एक सफेद रंग की टाटा टैगोर गाड़ी से ग्रे रंग की टाटा टियागो गाड़ी से आ रहे दंपत्ति को लूट का शिकार बनाया था। इस घटना को लेकर पुलिस एक्टिव थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने पूर्णिया सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया था। जिसके सदस्य के. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Find Us on Facebook

Trending News