बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग अलग थाना क्षेत्र से कई शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

गया एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग अलग थाना क्षेत्र से कई शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

GAYA : बिहार में शराब बंदी के बाबजूद भी शराब तस्कर अपने व्यवसाय पर लगाम नहीं लगा रहे है। कई थाना इलाके में धड़ल्ले से शराब की तस्करी की जा रही है,जिसके लिए पुलिस दिन रात छापेमारी कर रही है। इसके लिए जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक ने कमर कस लिया है। शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए गया के अलग अलग थाना में पुलिस के द्वारा कारवाई की जा रही है। गया के एसएसपी के आदेश के बाद कई शराब तस्करों की  गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

इस क्रम में दिनांक 22.11.2023 को मुफस्सिल थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त 01. गोरख मांझी, पे0 विशेषर मांझी, 02. संगीता देवी, गोरख मांझी, दोनों सा0 मानसा, थाना मुफस्सिल जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1002/23, दिनांक 24.09.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा गुरूआ थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त छोटु कुमार, पे0 गणेश दास, सा0 जयपुर, थाना गुरूआ जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गुरूआ थाना कांड संख्या 16/23, दिनांक 09.01.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वही परैया थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त अवधेश मांझी, पे0 चनारीक मांझी, सा0 मियाबिगहा, थाना परैया जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में परैया थाना कांड संख्या 344/23, दिनांक 17.10.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

शेरघाटी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त 1राजीव कुमार, पे0 सरोज चौधरी, 02. शिव बचन कुमार, पे0 प्रभु चौधरी, दोनों सा0 भदेजा, थाना शेरघाटी जिला गया को  15.107 लीटर विदशी शराब, मोटरसाईकिल-01 एवं मोबाईल-03 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या 1177/23, दिनांक 22.11..2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News