दिल्ली के सीएम हाउस की जांच करेगी पुलिस, सांसद स्वाति मालीवाल ने मारपीट मामले में की लिखित शिकायत

दिल्ली के सीएम हाउस की जांच करेगी पुलिस, सांसद स्वाति मालीवा

NEW DELHI : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई मारपीट के मामले में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आखिरकार पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस मामले में FIR भी दर्ज कर सकती है। साथ ही अब  कहा जा रहा है कि मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम सीएम हाउस भी जा सकती है। 

इससे पहले आज दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद का बयान दर्ज करने के लिए उनके आवास पहुंची थी। जहां लगभग चार घंटे मौजूद रहने के दौरान पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने स्पेशल सेल के एडीशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडीशनल DCP नार्थ अंजीता के सामने बयान दर्ज कराए हैं

सीएम आवास पर कथित बदसलूकी के मामले में AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने आखिरकार लिखित शिकायत दे दी है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल ने आवास पहुंची थी और करीब चार घंटे वहीं रही. सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में सोमवार (13 मई) का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया. किन हालातों में उन्होंने पीसीआर कॉल की उसके बारे में भी पुलिस को बताया है. अब पुलिस ने स्वाति के बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की है.

भाजपा कांग्रेस के कारण निशाने पर थी केजरीवाल सरकार

इस पूरे मामले में आरोप अरविंद केजरीवाल के पीए के खिलाफ आरोप है। ऐसे में न सिर्फ भाजपा, बल्कि लोकसभा चुनाव में साथ में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी कार्रवाई करने को लेकर चेतावनी दी थी। प्रियंका गांधी ने साफ कहा था कि उन्हें इंतजार है कि केजरीवाल इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। 

क्या है मामला

13 मई की बात है. पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आई. इसमें कॉलर ने कहा, 'मैं अभी सीएम के घर पर हूं. उन्होंने मुझे अपने पीए विभव कुमार से बुरी तरह पिटवाया है.' फोन कॉल के बाद मालीवाल सोमवार सुबह ही सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन भी पहुंची थीं. लेकिन तब उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी. तब वह बिना शिकायत दिए थाने से लौट गई थीं.