बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल...

बिहार से मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल...

PATNA: बिहार से अब मानसून विदा लेने वाला है। मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर है। मानसून के मात्र 11 दिन शेष बचे हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दरअसल, विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यही कारण है कि राज्य में मौसम बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से मानसून ने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली है। 

मौसम विभाग की मानें तो आज(रविवार) पटना में पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 9 सितंबर से 13 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।     

9 सितंबर राज्य के पश्चिम एवं उत्तर-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में वज्रपात की संभावना है। 10 सितंबर को राज्य के उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में वज्रपात की संभावना है। 11 सितंबर रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, जमुई, नवादा और गया जिलों के एक या दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। 

12 सितंबर नवादा, जमुई, किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों के एक या दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। 13 सितंबर किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों के एक या दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे बिहार की बात करें तो अब तक 26% कम बारिश हुई है। 

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान की बात करें तो शनिवार को पटना का तापमान 35.2 सेल्सियस, सीतामढ़ी-39.4, गया-35.7, भागलपुर 35.8,पूर्णिया 35.5, पश्चिमी चंपारण 36.2, मुजफ्फरपुर 33.4, छपरा 36.3, दरभंगा 36.6, सुपौल 36.5,रोहतास 35, पूर्वी चंपारण- 36.8, जमुई-37,01,समस्तीपुर 36, बेगूसराय 38.9, बांका- 36 और नालंदा में 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Suggested News