बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाकिर नाईक पर बड़ा एक्शन, धार्मिक उपदेश देने पर लगा बैन

जाकिर नाईक पर बड़ा एक्शन, धार्मिक उपदेश देने पर लगा बैन

विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाईक की मुश्किलें बढ़ गई है। मलयेशिया में भड़काऊ बयान देने के कारण विवादित उपदेशक जाकिर नाइक पर सार्वजनिक उपदेश देने पर पूरे देश में रोक लगा दी गई है। मलयेशिया के पीएम मोहम्मद महातिर विवादित उपदेशक और मनी लॉन्ड्रिंग केस में वांछित जाकिर नाइक को भारत प्रत्यर्पित न करने पर अड़े हुए थे और अब यही जाकिर उनके लिए सिरदर्द बन गया है। 


बता दें कि जाकिर पिछले कुछ समय से मलयेशिया में शरण लिए हुए है। भारत सरकार मलयेशिया से जाकिर के प्रत्यर्पण करने का आग्रह भी कर चुकी है। मलयेशिया पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। मलयेशिया सरकार ने इस बाबत पूरे देश में आदेश जारी कर दिया है। रॉयल मलयेशिया पुलिस के चीफ पीआर दतुक अस्मावती अहमद ने सरकारी आदेश मिलने की पुष्टि की है।

बता दें कि नाईक के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने पूर्व में मलेशिया से आग्रह किया था। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते भारत को उसकी तलाश है।


Suggested News