बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश की तैयारीः अगले महीने पटना से बाहर जाकर करेंगे 'कैबिनेट' की मीटिंग, होगा बड़ा निर्णय

CM नीतीश की तैयारीः अगले महीने पटना से बाहर जाकर करेंगे 'कैबिनेट' की मीटिंग, होगा बड़ा निर्णय

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पटना से बाहर जाकर कैबिनेट की बैठक करेंगे। सीएम की हरी झंड़ी के बाद तैयारी शुरू हो गई है। इसके पहले वे राजगीर में रत्नागिरी पर्वत के शीर्ष पर स्थापित विश्व शांति स्तूप के सभागृह ,बेगूसराय के एक गांव व गंगा नदी के फ्लोटिंग रेस्त्रां में मंत्रिपरिषद की बैठक कर बड़े निर्णय ले चुके हैं। अब एक बार फिर से नये जगह पर कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। 

अब वाल्मीकि नगर में बैठेगी सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब वाल्मीकि नगर में मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। पूरी सरकार वाल्मीकि नगर में नजर आयेगी । वहीं पर बैठक होगी और कोई बड़ा निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तैयारी करने को कह दिया है। पूरी संभावना है कि नवंबर महीने में छठ पर्व के बाद वाल्मीकि नगर में कैबिनेट की बैठक हो। जानकारी के अनुसार पहले अक्टूबर माह में ही वाल्मीकि नगर में कैबिनेट मीटिंग होने वाली थी। सीएम नीतीश ने मन भी बना लिया था लेकिन अंतिम समय में निर्णय बदला और फिर नवंबर महीने में कैबिनेट बैठक वाल्मीकि नगर में कराने का निर्णय लिया। हरी झंड़ी के बाद वाल्मीकि नगर में तैयारी शुरू हो गई है।

तैयारी शुरू

जानकारों का कहना है कि कैबिनेट व सीएम सचिवालय की तरफ से बेतिया जिला प्रशासन को गोपनीय जानकारी दे दी गई है।जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। वाल्मीकि नगर में बैठक होना है। यह क्षेत्र वन पर्यावरण विभाग का है। लिहाजा पूरी तैयारी वन एवं पर्यावरण विभाग की तरफ से भी की जा रही है। 

गंगा नदी में भी बैठ चुकी है सरकार

बता दें, इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में भी बैठक कर चुके हैं।  पहली बार मुख्यमंत्री ने 2009 में और दूसरी दफे 2017 में कैबिनेट मीटिंग की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 फरवरी 2009 को अपनी विकास यात्रा के तीसरे चरण में बेगूसराय के बरबीघी गांव में कैबिनेट की बैठक की थी। इसके बाद सरकार ने 29 दिसंबर 2009 को राजगीर में रत्नागिरी पर्वत के शीर्ष पर स्थापित विश्व शांति स्तूप के सभागृह में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके साथ ही गंगा नदी में 14 जनवरी 2010 को फ्लोटिंग रेस्त्रां पर कैबिनेट की बैठक हुई थी। अब वाल्मीकि नगर में नीतीश सरकार बैठेगी और कोई बड़ा निर्णय लेगी। 29 दिसम्बर 2009 को राजगीर में हुई कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने राज्यकर्मियों को छठा वेतनमान दिया था।   

Suggested News