बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूसरी पार्टी के विधायकों को खरीदने का आरोप झेलनेवाली भाजपा में ही सेंधमारी की तैयारी, झारखंड में होगा बड़ा उलटफेर

दूसरी पार्टी के विधायकों को खरीदने का आरोप झेलनेवाली भाजपा में ही सेंधमारी की तैयारी, झारखंड में होगा बड़ा उलटफेर

RANCHI : अब तक भाजपा पर यह आरोप लगता रहा है कि वह हर राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए सारी दांव से पीछे नहीं रहती। यहां तक भाजपा पर दूसरी पार्टी के विधायकों को खरीदने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन झारखंड में बिल्कुल उल्टा हो रहा है। वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से यह दावा किया गया है कि झारखंड बीजेपी के 16 विधायक उनके संपर्क में हैं और कभी भी वह भाजपा को छोड़ सकते हैं।

मोर्चा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक भाजपा के विधायक अपने प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक दल के स्वयंभू नेता से नाराज हैं। दोनों नेताओं की कार्यशैली की वजह से विधायकों में गुस्सा है। इन्होंने कहा है कि वे अपना गुट बना लेते हैं। ये विधायक अलग समूह बनाकर हेमंत सरकार को समर्थन देना चाहते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा विधायकों के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। जो लोग नया गुट बनाना चाहते हैं, उन्हें इसमें महारत हासिल है।

भाजपा ने बताया हास्यास्पद

झामुमो द्वारा भाजपा के 16 विधायकों के संपर्क में रहने के दावे को भाजपा ने हास्यास्पद बताया है। प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा तोड़ रही है बल्कि झूठ के अपने पुराने रिकार्ड को भी ध्वस्त कर रही है। झामुमो अपनी पार्टी के अस्तित्व की चिंता करें जो कि भ्रष्टाचार के कारण समाप्ति के कगार पर है। लूट और खसोट के आधार पर राजनीति करने वाले लोग सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाने का सहारा लेते हैं। 

उधर, झामुमो के दावे पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सबको पता है कि वंशवाद की बुनियाद पर अयोग्य के हाथों में सत्ता जाने से हो रही चौतरफा लूट के चलते झारखंड माल मुद्रा पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। इसकी सवारी भला कौन करना चाहेगा? 

वहीं, झामुमो के दावे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो महासचिव पंकज मिश्रा के जेल जाने के बाद पार्टी बौखला गई है। झामुमो के 21 विधायकों ने बगावत कर दी है। मुख्यमंत्री के परिवार में ही बगावत है।



Suggested News