पटना साहिब पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल भी मौजूद, मत्था टेक कर की देश में अमन चैन की कामना

पटना साहिब पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल भी मौजूद, मत्था टेक कर की देश में अमन चैन की कामना

PATNA: सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह महाराज जी के जन्मस्थली पटना साहिब गुरुद्वारा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँच गई हैं। वहीं उनके साथ बिहार के राज्यपाल भी मौजूद है। राष्ट्रपति महोदया ने सबसे पहले गुरु साहिब जी के चरणों मे मत्था टेका और देश में अमन चैन की कामना की। इस दौरान उन्हें आशीर्वाद स्वरूप उन्हें सरोपा भेंट किया गया। वहीं उन्हें गुरुगोविंद सिंह जी महाराज का अस्त्र शस्त्र भी उन्हें दिखाया गया।

हालांकि इस दौरान राष्ट्रपति ने गुरुद्वारा परिसर को घूम घूम कर देखा। इस दौरान राष्ट्र्पति और राज्यपाल ने गुरु घर मे बैठकर शबद कीर्तन भी सुना। बता दें कि झारखंड के राज्यपाल रहते हुए भी द्रौपदी मुर्मू प्रथम बार गुरुद्वारा पहुँची थी लेकिन अब जब देश की राष्ट्रपति बनीं है तो यह उनका दूसरा कार्यक्रम गुरुद्वारा में मत्था टेकने का हैं। 

गौरतलब हो कि राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुँची हुई है। जहां पटना,मोतिहारी और गया में कार्यक्रम निर्धारित है। आज बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की शुरूआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना के बापू सभागार में इसका शुभारंभ किया। चौथे कृषि रोड मैप में 12 विभागों को रखा गया है। इस कृषि रोड मैप की अवधि 2028 तक होगी। कृषि रौड मैप के लिए 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए पास किया गया है।

वहीं कल राष्ट्रपति मोतिहारी जाएंगी। जहां वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद शाम में राष्ट्रपति पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं अपने दौरे पर तीसरे दिन राष्ट्रपति गया जाएंगी। जहां वह दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। जिसके बाद वह वहीं से स्पेशल विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंंगी। 

Find Us on Facebook

Trending News