बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा प्रोटोकॉल से हुआ था खिलवाड़ ! भारतीय सेना का दोषी मेजर पर गिरी गाज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा प्रोटोकॉल से हुआ था खिलवाड़ ! भारतीय सेना का दोषी मेजर पर गिरी गाज

DESK. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामरिक बल कमान (एसएफसी) में तैनात भारतीय सेना के एक मेजर को उच्च स्तरीय जांच में निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने कहा कि सेना ने मार्च 2022 में मेजर की गतिविधियों की जांच शुरू की थी और तब संवेदनशील जानकारी साझा करने सहित संदिग्ध गतिविधियों में मेजर की कथित संलिप्तता का पता चला था।

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति, जो तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने सेना अधिनियम, 1950 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगभग एक सप्ताह पहले मेजर की सेवाओं को समाप्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

Suggested News