बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इन विभूतियों को भारत रत्न से करेंगी सम्मानित,कल आडवाणी को उनके आवास पर दिया जाएगा सम्मान, पीएम मोदी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इन विभूतियों को भारत रत्न से करेंगी सम्मानित,कल आडवाणी को उनके आवास पर दिया जाएगा सम्मान, पीएम मोदी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

दिल्ली-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है.स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव,  बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को आज देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा.

 इसमें 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण पुरस्कार, 4 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे। इस सम्मान समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, PM मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.

आज पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को  भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा. 31 मार्च को दिल्ली में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा.31 मार्च को आडवाणी के आवास पर ही उन्हें भारत रत्न दिया जाएगा.सूत्रो की मानें तो कल खुद पीएम मोदी समेत पार्टी के कई अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं.31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजेंगे.

राष्ट्रपति भवन में आज सुबह 11 बजे भारत रत्न समारोह का आयोजन किया गया है। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन 5 विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। इसमें 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण पुरस्कार, 4 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. इसमें 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण पुरस्कार, 4 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे.


Suggested News