BIHAR NEWS : जेल में बन्द कैदी पुलिस के डर से निगल गया मोबाइल, स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल में हुआ भर्ती

GOPALGANJ : जिले के चनावे मंडल कारा में बन्द एक बन्दी अचानक एक मोबाइल निगल गया। जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ते देख जेल कर्मियो द्वारा तत्तकाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के देख रेख में उसका इलाज इमरजेन्सी वार्ड में चल रहा है। बन्दी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गाँव निवासी बाबू जान मियाँ के पुत्र कौशर अली के रूप में की गई।
दरअसल इस सन्दर्भ में बताया जाता है कि जेल में बन्द कैदी कौशर अली वर्ष 2020 से चनावे जेल में नशीला पदार्थ तस्करी मामले में बन्द हैं। 17 फरवरी की सुबह वह एक छोटा मोबाइल से बात कर रहा था। तभी कुछ पुलिसकर्मी जांच के लिए पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के देख कर वह डर गया और वह मोबाइल को मुंह मे रख कर निगल गया।
दो दिन बाद जब उसके पेट में दर्द होना शुरू हुआ तो उसने जेल कर्मियो को इस बारे में बताया। जानकारी पाकर जेल कर्मियों ने उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस सन्दर्भ में कैदी ने बताया कि वह वर्ष 2020 से जेल में बन्द है। 17 फरवरी के सुबह एक छोटा सा मोबाइल फेंका हुआ मिला। पहले से रखे सिम को मोबाइल में डाला और बात करना शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। जिसे देख मुँह में रख कर निगल गया था। दो दिन बाद पेट में दर्द शुरू हुआ।
गोपालगंज से नवाब अहमद की रिपोर्ट