बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

बांका जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

BHAGALPUR : बांका जेल में कैदी विशेश्वर मोदी की तबीयत बिगड़ने के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कैदी बांका चंदन थाना क्षेत्र के हरदिया पररिया गांव का रहने वाला था। 

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली के साथ काम करने के आरोप में विशेश्वर मोदी बांका जेल में कई वर्षो से बंद था। मृतक कैदी के परिजनों का आरोप है कि बांका जेल प्रशासन की ओर से तबियत बिगड़ने की जानकारी नहीं दी गई। 

परिजनों ने बताया की विशेश्वर मोदी की मौत के एक दिन बाद इसकी जानकरी दी गई। आरोप लगाते हुए कहा की विशेश्वर मोदी के डेड बॉडी को अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया था।  जिसे देखनेवाला कोई नहीं था।  

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News