बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भतीजी की शादी में पैरोल पर आया कैदी फरार, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था रईस राजवंशी

भतीजी की शादी में पैरोल पर आया कैदी फरार, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था रईस राजवंशी

NAWADA : बिहार के नवादा से आजीवन कारावास का कैदी रईस राजवंशी रविवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कैदी रईस राजवंशी नवादा के आषाढ़ी गावं का रहने वाला था। वह अपहरण व हत्या मामले में दस साल से बंद था। कैदी को कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पैरोल पर भतीजी की शादी के लिए छोड़ने की अनुमति दी गयी थी। 

बताया जा रहा है कि नवादा मंडल कारा से उसे शनिवार को छोड़ा गया था। रविवार को उसे जेल में हाजिर करना था। उसे पुलिस अधिकारी व फ़ोर्स के साथ भेजा गया था। सीतामढ़ी में बेटी की शादी के बाद उसे रात में घर लाया गया। सुबह शौच के बहाने भाग निकला।

बताया जा रहा है कि नवादा नगर थानाक्षेत्र  गांव में नेहलूचक के कारू यादव की हत्या के जुर्म में रईस राजवंशी को उसके भाई योगी राजवंशी के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में जेल में कई सालों से से बंद था। 

Suggested News