बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जन कल्याण पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

भारतीय जन कल्याण पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सत्ताधारी पार्टी के साथ बड़े-बड़े दल पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं और लगातार जनसभाएं भी कर रहे हैं। वहीं छोटे दल भी पीछे नहीं है। वो भी 2022 के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पुरजोर कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आज लखनऊ के गन्ना संस्थान सभागार में भारतीय जन कल्याण पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी पहुंचे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

वहीं इस मौके पर रामविलास साहू ने कहा कि वैश्य समाज की आबादी लगभग 22.5 प्रतिशत है। उचित राजनैतिक भागीदारी नहीं मिलने के कारण अपनी पार्टी का गठन करना पड़ा है। आगामी चुनाव में पार्टी ने निर्णय लिया है कि पूर्वांचल की 100 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इसी बीच अन्य राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन का प्रस्ताव आया तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

Suggested News