बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंध का विरोध करना गांव वालों को पड़ा भारी, सिरफिरे आशिक ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

अवैध संबंध का विरोध करना गांव वालों को पड़ा भारी, सिरफिरे आशिक ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

BANKA : गांव की महिला से अवैध संबंध का विरोध करना काफी महंगा पड़ा जिसको लेकर अवैध संबंध के आरोपी द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। वहीं एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गयी है। जख्मी महिला के पैर में गोली लगने से उसको भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के निमिया की है। गोली चलाने का आरोपी राजेश यादव है, जो अरविंद यादव और समरी देवी को गोली लगी है।अरविंद यादव को पेट में गोली लगने के बाद तत्काल मौत हो गयी। वहीं समरी देवी के पैर में गोली लगी है। 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश यादव का गांव की ही एक महिला से वर्षो से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका विरोध आये दिन हो रहा था जिसको लेकर राजेश यादव का कुछ लोगों से तनावपूर्ण माहौल कायम था। आज भी उसी मामले को लेकर राजेश यादव से कुछ लोगों से कहा सुनी हुई थी। जिसको लेकर रास्ते में मिले अरविंद यादव और समरी देवी  पर तीन गोली चलाया जिसमें दो गोली लगी।

फिलहाल बेलहर पुलिस को घटना स्थल से तीन गोली का खोखा बरामद हुआ है।घटना की जानकारी होते ही पुलिस भिघटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गयी है। जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। इस बाबत मृतक का भतीजा त्रिलोकी यादव ने बताया कि अवैध समंध के विरोध को लेकर आज योजनाबद्ध तरीके से गोली मारने जा रहा था और रास्ते में ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

बेलहर एसडीपीओ का बयान--इस बाबत बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के विरोध को लेकर ही गोलिबरी की घटना होने में अरविंद यादव की हत्या होने और समरी देवी के जख्मी होने की पुष्टि की है।वहीं मामले को लेकर आठ नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद छह लोगों की गिराफ्तारी की पुष्टि की है।वहीं बाकी दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।

Suggested News