बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब के सीएम को भा गई बहन की सहेली, आज रचाएंगे शादी, इस तरह हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

पंजाब के सीएम को भा गई बहन की सहेली, आज रचाएंगे शादी, इस तरह हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

DESK : कॉमेडियन से राजनीति में कामयाबी का शानदार सफर करनेवाले भगवंत मान के लिए मौजूदा साल काफी बेहतर गुजर रहा है। पहले उनके नेतृत्व में पंजाब में आप ने दो तिहाई से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाई। मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए और अब वह फिर से विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आज भगवंत मान हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करनेवाले हैं। 

पंजाब के इतिहास में वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो पद पर रहते शादी करेंगे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार सहित मौजूद रहेंगे। हालांकि शादा समारोह को बिल्कुल सादा रखा गया है और इसमें सिर्फ परिवार के लोगों   को ही शामिल किया जाएगा।

16 साल छोटी है मान की होनेवाली पत्नी
 
 चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास में सादे समारोह में 48 वर्षीय मान हरियाणा के पिहोवा की 32 वर्षीय डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के सीएम पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं। गुरप्रीत मोहाली के फेस-7 में किराए के मकान में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। गुरप्रीत ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पहले वे अंबाला के एक अस्पताल में कार्यरत थीं। फिलहाल पंजाब के मोहाली के अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं और सरपंच रह चुके हैं। उनके पास कनाडा की नागरिकता भी हैं। माता राजेंद्र कौर गृहिणी हैं।

नासा में काम करती है बड़ी साली

गुरप्रीत तीन बहनों में सबसे छोटी, एक अमेरिका,दूसरी ऑस्ट्रेलिया में: डॉ. गुरप्रीत तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। वे नासा में वैज्ञानिक हैं। दूसरी बहन गोपी की शादी सुनाम (पंजाब)में हुई थी। हालांकि उसका परिवार अब ऑस्ट्रेलिया रहने चला गया है। 

छह साल पहले पहली पत्नी से हुआ था तलाक

 भगवंत की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि भगवंत अपना घर फिर बसाएं। मान का 2016 में पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से तलाक हो गया था। उनकी पत्नी और दो बच्चे (बेटा-बेटी) अमेरिका में रहते हैं। मां हरपाल ने कहा, ‘मैं चाहती थी बेटा सांसद रहते शादी कर ले, मैंनूं की पता सी कि जद मेरे मान दा ब्याह होवेगा तद ओह मुखमंत्री होवेगा।
 
 


Suggested News