बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया पुलिस ने तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, हज़ारों रूपये और मोबाइल किया बरामद

पूर्णिया पुलिस ने तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, हज़ारों रूपये और मोबाइल किया बरामद

PURNEA : पूर्णिया पुलिस ने आज तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसका कनेक्शन पाकिस्तान और नेपाल से बताया जाता है। एसपी आमिर जावेद ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधी अररिया जिले के रहनेवाले है। जिनका नाम शाहनवाज, साकिब और सुशील कुमार है। यह तीनों अपराधी पिछले 1 साल से साइबर क्राइम का धंधा करते थे। 

बताया जा रहा है की इन लोगों ने नेपाल में अपना खाता खुलाया हुआ था। उस खाता पर साइबर क्राइम का रुपया जमा होता था। वहां से पाकिस्तान के एक खाता पर 50 लाख रुपया भेजे जाने की अब तक सूचना मिली है। हालांकि इसकी गहराई से जांच की जा रही है। क्या इसका कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है। ये लोग पाकिस्तान तो नहीं आते जाते थे। इनका किस किस से मिलना है। इसके गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं। सभी मामलों पर पुलिस जांच कर रही है। 

जांच के बाद कई तरह के खुलासी सामने आ सकते हैं। इनके पास से 96000 रुपए, 6 मोबाइल कई कागजात भी बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार साइबर अपराधी साकिब ने कहा कि वे लोग नेपाल से भारत रुपया भेजते थे ना कि पाकिस्तान। उन्होंने साइबर अपराध करने की बात भी स्वीकार किया है। 

हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। देखना है आगे इस मामले में और क्या-क्या खुलासा होता है। इन लोगों का संबंध किसी आतंकी गिरोह से तो नहीं था। क्या इसके पीछे कोई हवाला का मामला तो नहीं है। या कोई आतंकी फंडिंग का तो मामला नहीं है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट 

Suggested News