बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PURNIA NEWS : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बनाया बंधक, घर पर हुई छह राउंड फायरिंग, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PURNIA NEWS : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बनाया बंधक, घर पर हुई छह राउंड फायरिंग, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PURNIA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की  पोती मेघा को उसके ही घर में तीन घंटे तक बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर पर छह राउंड फायरिंग भी की गई। मेघा को बंधक बनानेवाला भी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक का है। 10 साल पहले पूर्व सीएम की पोती मेघा ने सुखसेना गांव के रहने वाले मनोहर कुमार झा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद मनोहर मेघा को लेकर अपने घर नहीं गया, बल्कि पत्नी के मायके में ही रह रहा था। घर बसाने के लिए सास ने दो बार व्यवसाय के लिए पैसे भी दिए, लेकिन नशे की लत ने नुकसान करा दिया। जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा और मनोहर अपने ससुराल से चला गया।

पति ने कहा - मारने का नहीं था इरादा 

मेघा के पति ने बताया कि  दो साल बाद आज वो अपनी पत्नी से बात करना चाहता था। उसका कहना है कि वो पत्नी के साथ रहना चाहता है, उसे मनाने आया था। मनोहर ने कहा कि हम दोनों के बीच टेंशन चल रहा था। वो दलित है और मैं ब्राह्मण। इसी को लेकर मेरे परिवार ने रिश्ता नहीं स्वीकारा। मैं दो साल बाद बात करने के इरादे से पत्नी के पास आया था। मेरे हाथ में हथियार था, पर मुझे मारना होता तो जिस समय उसे बंधक बनाया, उसी वक्त मार देता।

आत्महत्या करने का था इरादा

मनोहर ने करीब तीन घंटे तक पत्नी को कमरे में बंद रखा। उसका कहना था कि मैं खुद को मारने आया था। मैंने खुद पर केरोसिन भी छिड़का था। मैं लड़की और उसकी मां से बात करना आया था। वे लोग बात नहीं कर रहे थे। मैं पत्नी को साथ में रखना चाहता हूं। हमारा रिश्ता 10 साल से है। मैंने लड़की और उसके परिवार वालों को मनाने की बहुत कोशिश की।

वहीं मेघा की बुआ सुशीला भारती ने बताया कि दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से ही हुई थी। मेघा की मां शांति देवी ने दोनों को बसाने के लिए लड़के को ट्यूशन खोलने के लिए पैसे दिए थे। मगर लड़के ने पैसे को उड़ा दिया। किसी तरह बेटी का घर बस जाए। कपड़े की दुकान खोलने के लिए भी रुपए दिए। मगर नशे की लत के कारण ये धंधा भी चौपट हो गया। अब लड़की उसके साथ नहीं रहना चाहती है।

उन्होंने बताया कि सुबह जैसे ही मेघा की मां ने दरवाजा खोला, दीवार फांद कर मनोहर घर में घुस आया। वो चिल्लाने लगी तो पहली गोली चलाई। फिर मेघा को जगाया। वो कहने लगा कि हल्ला किया तो मार देंगे। शांति किसी तरह भागकर मेरे पास आई। उसके थोड़ी देर बाद मनोहर ने 5-6 गोलियां और चलाई। 

बुआ के फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची 

सुशीला भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बंधक बनाने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और के हाट थाना अध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ सुबह 8:45 बजे मौके पर पहुंचे। जहां मनोहर कुमार झा हाथ में पिस्टल लिए घर के सामने आयाहवाई फायरिंग की।  फिर मनोहर हाथ में पिस्टल लहराते हुए घर में घुस गया और हथियार के बल पर पत्नी को बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

तनाव में था युवक

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने लड़के ने मुंगेर से पिस्टल खरीदी थी। जिससे फायरिंग की। लड़का अपने और लड़की के परिवार वालों से परेशान है। उसे काउंसिलिंग की जरुरत है। पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर नहीं थे। जिस वजह से लड़का मानसिक तनाव में था।बीते दिनों दोनों तरफ से तलाक के पेपर भी कोर्ट में फाइल किए गए, तलाक होना बाकी है। लड़की लड़के के साथ नहीं रहना चाहती थी। दोनों अलग जाति के थे। 



Editor's Picks