बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में झोलाछाप डॉक्टर ने ली 4 वर्षीय मासूम की जान, गोपालगंज में खेलने के दौरान किशोर की हुई मौत

नालंदा में झोलाछाप डॉक्टर ने ली 4 वर्षीय मासूम की जान, गोपालगंज में खेलने के दौरान किशोर की हुई मौत

NALANDA : जिले के रहुई थाना इलाके के हवनपुरा गांव में संदिग्ध हालत में एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन गांव के झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने के बाद मौत का आरोप लगा रहे हैं। मृतक रौशन पासवान का 4 वर्षीय पुत्र आदित्य राज है। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात पेट दर्द की शिकायत पर गांव के ही एक प्रैक्टिशनर को इलाज के लिए बुलाकर लाए। उसने बच्चे को दो इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी और आज दोपहर में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही एक प्रैक्टिशनर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे हैं। एक युवक के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दी गई है।

वहीँ गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी गुड्डू बासफोर के 12 वर्षीय बेटा नीरज कुमार के रूप में की गई। घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है की मृतक नीरज कुमार खेलने के लिए घर से बाहर गया था। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द और लूज मोशन के शिकार होने के बाद परिजन उसे स्थानीय स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू की। 

लेकिन स्थिति में सुधार ना होते देख उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालाँकि सदर अस्पताल पहुंचने के पहले ही किशोर ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने किशोर की चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में परिजनो ने आशंका जाहिर की गई है की अत्याधिक गर्मी के कारण और लू लगने से मौत हुई। हालांकि परिजनो ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ घर लेकर चले गए है।

नालंदा से राज और गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News