बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद का सवाल- लालू प्रसाद ने कुशवाहा समाज से बनाये थे 11 मंत्री, नीतीश ने क्या किया ?

राजद का सवाल- लालू प्रसाद ने कुशवाहा समाज से बनाये थे 11 मंत्री, नीतीश ने क्या किया ?

PATNA :  कुशवाहा वोट के लिए अब जदयू और राजद में होड़ शुरू हो गयी है। रविवार को जदयू ने कुशवाहा नेताओं को खुश करने के लिए बैठक बुलायी थी। इस बैठक के बाद अब राजद ने कहा है कि कुशवाहा समाज का भला केवल वही कर सकता है। राजद ने सवाल किया कि लालू प्रसाद ने कुशवाहा समाज के 11 नेताओं को मंत्री बनाया था, लेकिन नीतीश कुमार ने क्या किया ? राजद ने भी कुशवाहा समुदाय के नेताओं को आगे कर के राजनीति शुरू कर दी है।

लालू प्रसाद ने कुशवाहा समाज के 11 नेताओं को बनाया था मंत्री

राजद विधायक आलोक मेहता ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार कुशवाहा समाज को केवल बरगला रहे हैं। चुनाव नजदीक देख कर उनकोकुशवाहा समुदाय को चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने शहीद जगदेव जागरूकता मंच बनाया है। इसके माध्यम से कुशवाहा समाज को जागरूक किया जा रहा है। कुशवाहा समाज के लिए जो काम लालू प्रसाद ने किया, कोई दूसरा नेता नहीं कर सकता। आलोक मेहता ने कहा कि लालू प्रसाद ने इस समाज के 11 नेताओं के मंत्री बनाया था। लेकिन नीतीश कुमार तो ‘लिखो फेंको’ की नीति पर चलते हैं। नीतीश कुमार तो जगदेव प्रसाद की हत्या करने वालों के साथ खड़े हैं। कुशवाहा समुदाय उनके साथ कैसे जाएगा।

 

आने वाले चुनाव में दिखाएंगे ताकत

आलोक मेहता ने कहा कि पिछले 12 साल से कुशवाहा समाज को लोग बांसुरी बजा कर अलग अलग जगह ले जाते रहे हैं। लेकिन आने वाले चुनाव में हम अपनी ताकत दिखाएंगे। हम राज्य में घूम घूम कर इस समाज के लोगों को राजद के पक्ष में एकजुट करेंगे।

Suggested News