बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह के मंत्री बनने से बिहार के विकास की गति तेज होगी : रंजीत झा

आरसीपी सिंह के मंत्री बनने से बिहार के विकास की गति तेज होगी : रंजीत झा

PATNA : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्र में मंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएँ दी हैं। 

झा ने आशा व्यक्त की कि आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने पर बिहार राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा। आरसीपी सिंह अनुभवी व कुशल नेतृत्वकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिस प्रकार उन्होंने पार्टी को मज़बूती प्रदान की, अब केंद्र में मंत्री बनने के बाद वो बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

झा ने विश्वाश जताया कि बिहार के विकास के मुद्दों पर आरसीपी सिंह प्रमुखता से कार्य करेंगे।  साथ ही अपने राज्य को आगे ले जाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह के केंद्र में मंत्री बनने से हमारे राज्य की आवाज़ और बुलंद होगी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

Suggested News