बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चप्पल कांड पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, तेजस्वी को अब समझ जाना चाहिए जनता उन्हें पसंद नहीं करती है

चप्पल कांड पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, तेजस्वी को अब समझ जाना चाहिए जनता उन्हें पसंद नहीं करती है

पटना... तेजस्वी यादव की सभा में चप्पल फेंकने के मामले को अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की है। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुश्वाहा ने इस मामले पर कहा कि यह नींदनीय है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन तेजस्वी को इस घटना के बाद से यह समझना होगा कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं। लोगों ने स्पष्ट कह दिया है कि उनका नेतृत्व उन्हें पसंद नहीं है। 

वहीं दूसरी ओर, इस घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि लोगों को इस तरह का बर्ताव किसी की सभा में नहीं करना चाहिए। उन्हें अगर कोई नेता पसंद नहीं है तो उन्हें चुनाव में वोट न दें। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं। 


रालोसपा प्रमुख ने 10 लाख नौकरी वाले मुद्दे को हास्यास्पद बताया और कहा कि यह संभव नहीं है। नौकरी 10 लाख देने की बजाए यह सोचना चाहिए कि हम लोगों को रोजगार कैसे मुहैया कराएंगे और उसके लिए एक रोडमैप तैयार करना चाहिए।  


Suggested News