बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि विभाग की कुव्यवस्था का भेट चढ़ गया मोतिहारी में आयोजित रबी महोत्सव, मीटिंग हॉल के बाहर टुकुर टुकुर देखते रह गए किसान

कृषि विभाग की कुव्यवस्था का भेट चढ़ गया मोतिहारी में आयोजित रबी महोत्सव, मीटिंग हॉल के बाहर टुकुर टुकुर देखते रह गए किसान

MOTIHARI : सरकार और कृषि विभाग किसानों को रबी फसल व दलहन लगाने के पूर्व नए तकनीक की जानकारी देने के लिए लाखों रुपया खर्च कर रबी महोत्सव का आयोजन कर रही है। लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को नए तकनीक की जानकारी पर होने वाले खर्च का वारा न्यौरा करने में जुटे है। मोतिहारी जिला के अरेराज प्रखंड ई किसान भवन में सोमवार को प्रखंड कृषि द्वारा रबी महोत्सव का आयोजन किया गया था। 


रबी महोत्सव में प्रखंड के 14 पंचायतों से किसान राई ,दलहन ,तेलहन के नयी तकनीक से खेती करने के गुर सीखने के लिए पहुचे थे। लेकिन प्रखंड कृषि विभाग द्वारा कार्यशाला हॉल इतनी छोटी थी कि सैकड़ो किसान बरामदे व सीढ़ी पर बैठक कर टुकुर टुकुर ताकते रह गए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर बरामदा में बैठे दर्जनों किसान बिना किसी तकनीक की जानकारी के बैरंग वापस लौट गए। 

वहीँ कुव्यवस्था से नाराज किसान विधायक के पहुँचते ही कृषि विभाग के विरुद्ध हंगामा करने लगे। इस पर गोबिंदगंज विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार का निर्देश दिया। इसके बाद रबी महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी व एसडीओ संजीव कुमार द्वारा किया गया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए गोबिंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी ने कृषि विभाग को कड़ी चेतावनी दिया कि इस बार खाद बीज में कालाबाजारी बर्दास्त नही किया जाएगा। किसान अन्नदाता है .इनकी समस्या का निदान त्वरित नही हुआ तो सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। सब्सिडी पर मिलने वाले चना, मसूर ,राई की बीज जल्द उपलब्ध कराया जाय। वही इनके बीजों का सुगम तरीके से वितरण करने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बीडीओ अमित कुमार पाण्डेय, उप प्रमुख माधव सिंह, भाजपा नेता अनिल राय, संतोष सिंह,झुना सिंह ,विनोद तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News