बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भगवान राम के वंशज होने का प्रमाण देने अयोध्या रवाना हुए 2 हजार लोग, जानिए पूरी खबर

भगवान राम के वंशज होने का प्रमाण देने अयोध्या रवाना हुए 2 हजार लोग, जानिए पूरी खबर

राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पक्षकार से पूछा था कि भगवान राम के कोई वशंज हैं क्या। इसके बाद कई राजघराने के लोग सामने आए थे। उन्होंने सबूत भी दिए थे कि किस आधार पर खुद को भगवान राम के वशंज बता रहे हैं। अब मध्यप्रदेश में एक समाज के लोग खुद को भगवान राम का वंशज बता रहे हैं। इसका सबूत देने के लिए करीब दो हजार लोग अयोध्या रवाना हुए हैं।

मध्य प्रदेश के कई जिलों से रघुवंशी समाज के लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। इस समाज के लोग खुद को भगवान राम का वंशज बता रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सभी लोग मध्यप्रदेश के शिवपुरी में इकट्ठा हुए। यहां से सैकड़ों वाहनों में सवार होकर अयोध्या के लिए निकले। सिर्फ शिवपुरी ही नहीं अयोध्या जाने के लिए नरसिंहपुर और रायसेन से भी लोग पहुंचे थे।

अखंड रघुवंशी समाज कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह रघुवंशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भगवान राम के वंशजों के बारे में जो सवाल पूछा है, उसके लिए ये संदेश देने के मकसद से अयोध्या जा रहे हैं। उनका कहना है कि हम श्री राम के वंशज हैं और देश भर में रहते हैं। 

गौरतलब है कि रविवार को ये सभी लोग अयोध्या में सरयू नदी में स्नान के बाद रामलला के दर्शन करेंगे। शनिवार को शिवपुरी से निकला जत्था झांसी, कानपुर और लखनऊ होता हुआ देर रात तक अयोध्या पहुंच जाएगा। शिवपुरी से निकले जत्थे में करीब 100 गाड़ियों का काफिला है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग करीब 15 जिलों से रघुवंशी समाज के लोग इकट्ठा हुए हैं। इन्होंने मांग की है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर जल्द से जल्द बनाया जाए।

Suggested News