बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस दिखायेगी बड़ा दिल,लेकिन राजद की चालाकी भी नहीं चलेगी..चुनाव से काफी पहले ही महागबंधन में सीटों का हो जाएगा बंटवारा

कांग्रेस दिखायेगी बड़ा दिल,लेकिन राजद की चालाकी भी नहीं चलेगी..चुनाव से काफी पहले ही महागबंधन में सीटों का हो जाएगा बंटवारा

पटनाः बीजेपी-जदयू के बाद अब कांग्रेस भी बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस ने आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। राहुल गांधी ने आज बिहार से जुड़े करीब 1 हजार नेताओं के साथ बातचीत की और बाढ़,कोरोना और चुनाव पर चर्चा की।

राहुल गांधी इमोशनल कार्ड खेलने की जुगत में

राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार और बिहार रेजिमेंट ने बहादुरी का परिचय दिया है।बिहार रेजिमेंट के जवानों ने चीन सीमा पर दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया है।हम बिहार के लोगों और बिहार रेजिमेंट को सलाम करते हैं।यह तरह से कहें तो चुनाव से पहले राहुल गांधी ने इमोशनल कार्ड खेलने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अटैक करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार सैनिकों का सम्मान करना भूल गई है।चीनी सीमा पर जो सैनिक शहीद हुए उनको भी केंद्र सरकार भूल गई है।

कांग्रेस दिखायेगी बड़ा दिल

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कांग्रेस बड़ा दिल दिखायेगी।महागठबंधन में कहीं कोई विवाद नहीं है।अगर थोड़ी बहुत इश्यू भी होगा तो कांग्रेस बड़ा दिल दिखायेगी और मामले को सलटायेगी,ताकि गठबंधन की एकजुटता बनी रहे।जानकारी के अनुसार सदानंद सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि राजद हर बार चुनाव से ठीक पहले सीटों का बंटवारा करती है।ऐसे में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ता है।इस पर राहुल गांधी ने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा।हमने इस संबंध में केसी वेणुगोपाल,शक्ति सिंह गोहिल,मदन मोहन झा को निर्देश दे दिया है।ये लोग समय रहते सबकुछ क्लियर करा लेंगे।

राहुल गांधी ने दिया टास्क

राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को आह्वान किया कि आगामी कुछ समय में बिहार में चुनाव होनें हैं।ऐसे में आप सब पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन को लेकर कोई संशय नहीं है।राहुल गांधी ने बिहार सरकार पर अटैक करते हुए कहा कि अब सुशासन का राज नहीं है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन का नामोनिशान नहीं है। राहुल ने कहा कि भारत में सभी बड़े बदलाव की शुरूआत बिहार से ही होती है। यह आज की बात नही है, हजारों साल से चली आ रही है, स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत भी गांधी जी ने पश्चिमी चंपारण से की थी .इस बार के विधान सभा चुनाव में बिहार में बदलाव होगी और नीतीश कुमार की कुर्सी जाएगी।

डिजिटल सदस्यता और चुनावी तैयारी पर की चर्चा

मीटिंग खत्म होने के बाद पार्टी के सह प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। बाढ़, डिजिटल सदस्यता व चुनावी तैयारियों के संबंध में भी बातचीत की।

वर्चुअल मीटिंग में राहुल गांधी के अलावे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,सह प्रभारी अजय कपूर,प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और उकी पूरी टीम,सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, पूर्व विधायकों,पूर्व सांसदों,पूर्व   विधान पार्षदों, प्रदेश पदाधिकारियों,   वर्किंग कमेटी, इलेक्शन कमेटी, कैंपेनिंग कमेटी सदस्यों,  जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों के साथ-साथ महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई एवं सभी मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश कमेटी  और जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद किया।

Suggested News