बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के चुनावी समर में आखिरकार उतरे राहुल गांधी, सिमडेगा में बोले- हम बांटते हैं प्यार...बना दो हमारी सरकार

झारखंड के चुनावी समर में आखिरकार उतरे राहुल गांधी, सिमडेगा में बोले- हम बांटते हैं प्यार...बना दो हमारी सरकार

RANCHI: झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण की वोटिंग की सरगर्मी है। 7 दिसंबर को राज्य के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान है। झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद सभी दलों ने दूसरे चरण के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सिमडेगा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस प्यार बांटती है। जबकि भाजपा हिंसा को बढ़ावा देती है।

उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां व्यवसायियों को जमीन दी जाती है, लेकिन किसानों को वह नहीं मिलता जो वे चाहते हैं। लेकिन जहां भी कांग्रेस सत्ता में आई है, हमने किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा किया। मैं झारखंड के लोगों के लिए भी यही वादा करता हूं।

राहुल ने कहा जहां भी हमने कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, हमने सत्ता में आने के बाद ऐसा किया। झारखंड में भी, सत्ता में आने के बाद हम ऐसा ही करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड में हमारे गठबंधन को सत्ता में आने के लिए वोट करें।


 
 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने आदिवासियों की जमीन छीन ली और उद्योगपतियों को दे दी, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों को उनकी जमीन लौटा दी। राहुल गांधी ने झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने की अपील जनता से की।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News