बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 2 महिला और 4 पुरुष को पुलिस ने उठाया, इस कार्रवाई से प्रशासन पर लोगों में आक्रोश

 देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 2 महिला और 4 पुरुष को पुलिस ने उठाया, इस कार्रवाई से प्रशासन पर लोगों में आक्रोश

NAWADA : नवादा में डीएम के आदेश पर आधा दर्जन होटल में छापामारी की गई जहां से दो महिला व चार पुरुष को पकड़ कर पुलिस अपने साथ थाना ले गए हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में हुआ होटल संचालक में काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है अगर कोई भी व्यक्ति पति-पत्नी भी रूम में है उन्हें भी अपने साथ पुलिस ले जाते हैं उनकी पूरी जांच होटल में ही की जाए और बाहर में ले जाकर गाड़ी में जब बैठे हैं। तो लोग देखते हैं। यह बिल्कुल ही उचित नहीं है। और मीडिया के द्वारा तस्वीर को लेकर खबर बना दिया जाता है। 

पूरा मामला  नवादा शहर के  पैलेस एंड रेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा मंगलवार को छापामारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध देह व्यापार की सूचना पर यह कार्रवाई एसडीएम सदर अखिलेश कुमार और एसडीपीओ मुख्यालय कल्याण आनंद के नेतृत्व किया गया। होटल संचालक को भी पुलिस हिरासत में ले ली है। सभी को नगर थाना ले जाया गया है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। 

बताया जाता है कि प्रशासन को उक्त होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई। कई बार पुलिस द्वारा रेड किया गया है। होटल संचालक को सब पता होता है। वैसे लोगों की एंट्री तक होटल के रजिस्टर में जाती है। 

फिलहाल, प्रशासन की ताजा कार्रवाई से इस प्रकार के धंधे में लिप्त होटल संचालकों में हड़कंप है। चुनावी साल में प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहनी तय है।

REPORT BY AMAN SINHA

Suggested News