बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेल मंत्री का ऐलान, दिल्ली-हावड़ा रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, बिहार के लिए भी वरदान

रेल मंत्री का ऐलान, दिल्ली-हावड़ा रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, बिहार के लिए भी वरदान

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि देश के व्यस्ततम मार्गों में से एक दिल्ली-हावड़ा के बीच ट्रेनों की गति को बढ़ाया जाएगा। इस मार्ग पर ट्रेन 160 किमी/ घंटा की गति से चलेगी। अब दिल्ली से कोलकाता का सफर मात्र 12 घंटे में तय होगा। गोयल ने कहा कि यह रेललाइन दिल्ली, बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के लिए वरदान साबित होगी।

पीयूष गोयल ने अभी हाल में यह भी ऐलान किया कि भारत में जल्द ही जमीन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन पानी के अंदर चलती दिखाई देगी। इस मेट्रो को कोलकाता में हुगली नदी के नीचे से गुजारा जाएगा जिसके लिए रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस ट्रेन को चलाने के लिए खास सुरंग बनाई गई है जो 520 मीटर लंबी और करीब 30 फुट गहरी होगी। खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कोलकाता मेट्रो की यह ट्रेन सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 16 किलो मीटर का सफर तय करेगी। मेट्रो के पहले फेस को जल्द ही कोलकाता की जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा, जिसमें वे अपनी इस खास यात्रा को अनुभव कर पाएंगे। ट्रेन को पानी के रिसाव से सुरक्षा देने के लिए 4 हाई टेक सुरक्षा कवच सुरंग के भीतर लगाए गए हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस प्रोजेक्ट का वीडियो ट्वीट किया।


Suggested News