बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेल प्रशासन ने यात्रियों को दी सुविधा, थावे-टाटानगर एक्सप्रेस के संचलन अवधि का किया विस्तार

रेल प्रशासन ने यात्रियों को दी सुविधा, थावे-टाटानगर एक्सप्रेस के संचलन अवधि का किया विस्तार

CHHAPRA : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु सप्ताह में चार दिन चलने वाली 08181/08182 टाटानगर-थावे-टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 

पूर्व से 27 सितम्बर, 2021 तक चलायी जा रही 08181 टाटानगर-थावे पूजा विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2021 तक टाटानगर से तथा पूर्व से 29 सितम्बर, 2021 तक चलायी जा रही 08182 थावे-टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी 02 जनवरी, 2022 तक थावे से चलायी जायेगी। 

यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार होने से आम यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News