रेलवे का ओएचई केबल टूटा, मोकामा में दो घंटे तक फंसी रही पटना-जलपाईगुड़ी वंंदे भारत, परेशान रहे यात्री

MOKAMA : रेलवे में लगातार हादसे हो रहे हैं। अब मोकामा में रविवार को ओएचई केबल टूट गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि भारत की सबसे तेज चलनेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार भी दो घंटे के लिए पूरी तरह से थम गई। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री पूरी तरह से परेशान नजर आए। बाद में इंजीनियरों के पहुंचने के बाद तार को ठीक किया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। जब पटना से जलपाईगुड़ी जानेवाली वंदे भारत ट्रेन मोकामा स्टेशन को पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तभी इलेक्ट्रिक तार टूट गया और ट्रेन को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ट्रेन के रूकने के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में तार को ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम पहुंची। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। जिसके बाद लगभग तीन बजे के आसपास ट्रेन को जलपाईगुड़ी के लिए रवाना किया गया।