बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने की मांग, कहा भ्रष्टाचार के आरोपी कुलपति को तुरंत बर्खास्त करे राजभवन

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने की मांग, कहा भ्रष्टाचार के आरोपी कुलपति को तुरंत बर्खास्त करे राजभवन

PATNA : राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा की निगरानी विभाग के छापे में उनके परिसरों से 95 लाख रुपये नकद और एक करोड़ की सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

वहीँ उन्होंने कहा की मजहरुल हक विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति के खिलाफ वर्तमान कुलपति ने कॉपी खरीद घोटाले के जो आरोप  लगाये हैं, उनकी त्वरित और निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए। एनडीए सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर ही चलेगी। 

सुशील कुमार मोदी ने कहा की बिहार के कुछ कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे हैं, उससे राज्य की छवि और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई आँच न आए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्पीडी ट्रायल के जरिये दोषी को तुरंत सजा दिलायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा की इस दिशा में राज्य सरकार और राजभवन को मिलकर कदम उठने की जरूरत है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News