बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देर रात एसपी पहुंच गए रजौली थाना, ड्यूटी से गायब मिले दारोगा, जमकर लताड़ा

देर रात एसपी पहुंच गए रजौली थाना, ड्यूटी से गायब मिले दारोगा, जमकर लताड़ा

नवादा. एसपी डॉ. गौरव मंगला ने उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी को देर रात थाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही मातहतों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था दीपक कुमार राव ड्यूटी से नदारद मिले। इसे लेकर एसपी पूरी तरह बिफर पड़े और उन्हें खूब लताड़ा।

कर्तव्य का पाठ पढ़ाते हुए एसपी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने बताया कि जांच में पाया गया कि दारोगा दीपक छापेमारी में नहीं निकले थे। इसलिए लताड़ लगाई गई है।

वहीं एसपी के निरीक्षण के बाद रजौली थाना में लापरवाह पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की चर्चा चल रही है। साथ ही यह भी चर्चा है कि जब एसपी औचक निरीक्षण में रजौली थाना पहुंचे थे तो गेट बंद था। दारोगा दीपक राव ड्यूटी करने के बजाय अपने कमरे में चैन की नींद ले रहे थे। इसको लेकर एसपी पूरी तरह बरस पड़े और निलंबित करने की बात कही। बहरहाल, एसपी के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते जिले के अन्य थानों में भी पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं एसपी देर रात बिहार-झारखंड की सीमा स्थित रजौली चेकपोस्ट भी पहुंच गए। यहां पर काम में लापरवाही देखी गई। सूत्रों के मुताबिक एक होमगार्ड जवान समेत दो लोगों को पकड़ कर रजौली थाना को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।


Suggested News