बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी में चोरों का आंतक, एनआरआई के मकान में लगभग 60 लाख की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

राजधानी में चोरों का आंतक, एनआरआई के मकान में लगभग 60 लाख की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

पटना... राजधानी में अचानक बढ़ ठंड ने जहां लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर खाली पड़े मकानों पर अब चोर की नजर चढ़ने लगी है। चोरो के बढ़ते आतंक से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र के जनक किशोर रोड के रानी कुंज में 60 लाख से ज्यादा की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। 

इस घटना के बाद लोगों में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगाें ने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ठंड में पुलिस की गश्त भी कम हो जाती है, जिससे चोरों का हौसला बढ़ जाता है। 

बताया जाता है कि राजधानी के कदमकुंआ क्षेत्र के जनक रोड के रानी कुंज स्थित एक एनआईआर के मकान में चोरों ने घर के एक-एक सामान पर हाथ साफ कर दिया है। एनआईआर का पूरा परिवार फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। एनआईआर का पूरा परिवार पटना में ही रह रहे दूसरे परिजन के यहां छठ के दौरान गया हुआ था। इस दौरान चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

वहीं, चोरी करने के बाद चोरों ने गेट पर नया ताला भी लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है एवं आगे की छानबीन कर रही है। 

Suggested News