प्रख्यात पत्रकार राजीव मिश्र ने VIP के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता

PATNA: देश के ख्याति प्राप्त पत्रकार राजीव मिश्र ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। पत्रकारिता की लम्बी और सफल पारी खेलने के बादआज उन्होंने बिहार की उभरती एक नई राजनीतिक ताकत विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पटना में आयोजित समारोह में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी नेउन्‍हें सदस्‍यता दिलाई औरउनकास्वागतपूरी गर्मजोशी के साथकिया। मुकेश सहनी नेराजीव  मिश्रकोविकासशील इंसान पार्टी के इकलौते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मौके पर अपने संबोधन में राजीव मिश्र नेकहा कि राजनीति में आना उनकी कोई मजबूरी नहीं है।पत्रकारिता में आज भी उनकी गहरी पैठ और सक्रियता बनी हुई है, मगर राजनीति के प्लेटफार्म से जनसेवा का जो मौका मिल सकता है, उसके लिए राजनीतिक पार्टी की सदस्यता लेना जरूरी है।उनके पास इसके लिए कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनौती स्वीकार करनामेरीआदत है।

राजीव मिश्र ने कहा कि उन्हें यह कहने से कोई गुरेज नहीं है कि मुकेश सहनी और उनकी पार्टी बिहार के लिए बेहतरीन विकल्प के रूप में उभरी  है।बिहार की जनता पुरानी राजनीतिक पार्टियों से उकता गई है, सिर्फ सत्ता में आना उन पार्टियों का लक्ष्य है।जनसेवा के नाम पर वो क्या कर सकते हैं, पटना का जल प्रलय इसका बेहतर उदाहरण है।बिहार की जनता को इनसे मुक्ति चाहिए।विकासशील इंसान पार्टी जनसेवा की मानसिकता के साथ आज बिहार की गरीबों और मजलूमों के साथ खड़ी है।

वहीं VIP प्रमुख मुकेश सहनी नेराजीव मिश्रकापार्टी में स्वागत करतेहुए कहा कि हमें इन पर पूरा भरोसा है कि वे VIP को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेंगे।साथ ही  इनके आने के बाद बिहार की जातीय राजनीति में  नए समीकरण बनेंगे।राजीव मिश्र के पार्टी में शामिल होने के बाद निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी और सामाजिक स्तर पर पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ेगी।पूरे बिहार के साथ-साथ विशेष तौर पर मिथिलांचल में इनके शामिल होने से पार्टी को खासा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि राजीव मिश्र बिहार के एक नामचीन राजनीतिक मिश्र परिवार से आते हैं।इनके बड़े चाचा स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र देश के रेल मंत्री रह चुके हैं, जबकि छोटे चाचा स्वर्गीय डाक्टर जगन्नाथ मिश्र बिहार के तीन बार मुख्यमंत्रीरहचुके हैं। राजीव मिश्र का रूझान राजनीति में बचपन से ही था, लेकिन देश और समाज को समझने के लिएउन्होंने पहले पत्रकारिता को चुना।

पत्रकारिता की बारीकियों को जानने-समझने के लिए इन्होंने स्विट्जरलैंड और अमेरिका का रूख किया।वहां मीडिया के संपादकीय एवमव्यवसायिक पक्षों में दक्षता हासिल की।बतौर पत्रकार इन्होंने देश के नामचीन मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक हिन्दुस्तान, स्टार न्यूज, न्यूज 24, जी न्यूज, इंडिया न्यूज के साथ-साथ लोकसभा टीवी में बतौर सीईओ सह एडिटर इन चीफ की सफल जिम्मेदारी संभाली है।फिलहाल देश की ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थान एमिटी से जुड़े हैं और यहां राजीव मिश्र एमिटी टीवी के एडिटर इन चीफ की भूमिका निभा रहे हैं।