बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को मिली नई ज़िम्मेवारी, बिहार कांग्रेस के बनाये गए नए अध्यक्ष

BREAKING NEWS : राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को मिली नई ज़िम्मेवारी, बिहार कांग्रेस के बनाये गए नए अध्यक्ष

PATNA : राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से इसकी अधिसूचना की गयी है। इसके पहले मदन मोहन झा बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान संभल रहे थे। 

बताते चलें की बिहार की राजनीति में अखिलेश सिंह को कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। खासकर भूमिहार वोट बैंक पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी पर भी उनकी पकड़ है। अखिलेश सिंह को उस वक्त पर प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गयी है। जब बिहार में पार्टी के सामने कई चुनौतियाँ हैं। पार्टी को मजबूती देनें के लिए राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वहीँ कांग्रेस पार्टी राज्य में अपने कोर वोटर को मजबूत करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस पार्टी बिहार की महागठबंधन की सरकार में शामिल है। 

पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग गयी है। इसी कड़ी में अखिलेश सिंह के सामने कई चुनौतियाँ हैं। इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे। लेकिन पार्टी समय का इन्तजार कर रही थी और आज अखिलेश सिंह को इसकी कमान सौंप दी गयी है। 

बता दें की अखिलेश सिंह 15 मार्च 2018 को बिहार से राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य एवं बिहार राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रहे है। सिंह 2004 में भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे एवं भारत के कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के मंत्री भी थे। 

Suggested News