बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट अशोक जयंती पर इस दिन भव्य आयोजन करेगी रालोजद, पार्टी नेता ने दी जानकारी

सम्राट अशोक जयंती पर इस दिन भव्य आयोजन करेगी रालोजद, पार्टी नेता ने दी जानकारी

PATNA. राष्ट्रीय लोक जनता दल मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य आयोजन करेगी। जयंती समारोह की शुरूआत 28 मार्च को बापू सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी नेता फजल इमाम मल्लिक ने दी है।

मल्लिक ने बताया कि समारोह में प्रदेश भर से हजारों लोग हिस्सा लेंगे। रालोजद के गठन के बाद पार्टी का यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है। इससे पहले रालोजद ने कुशवाहा की अगुआई में दो चरणों में विरासत बचाओ नमन यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को बड़ा जनसमर्थन मिला था। 

वहीं अब सम्राट अशोक की जयंती पर पार्टी दूसरी समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह के जरिए पार्टी बिहार में अपनी भविष्य की रणनीति को अमलीजामा पहनाने में एक कदम और आगे बढ़ाएगी। 

पार्टी नेता ने आगे बता कि, सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित समारोह में उनकी नीतियों और सिद्धांतों पर बातचीत होगी और विश्व को जो उन्होंने दर्शन दिया था उस पर भी चर्चा की जाएगी। समारोह को लेकर रालोजद नेताओं में काफी उत्साह है और बिहार के सभी जिले से बड़ी तादाद में लोग हिस्सा लेंगे।


Suggested News