बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LJP में मची भगदड़,अब रामेश्वर चौरसिया ने दिया इस्तीफा, क्या करेंगे चिराग?

LJP में मची भगदड़,अब रामेश्वर चौरसिया ने दिया इस्तीफा, क्या करेंगे चिराग?

PATNA: चिराग पासवान अब क्या करेंगे ? एक-एक कर लोजपा के नेता LJP से अपने आप को किनारा कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया ने भी लोजपा से इस्तीफा कर दिया है। उन्होंने चिराग पासवान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रामेश्वर चौरसिया ने लोजपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि इस दल में रहने का कोई मतलब नहीं है।

चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर लोजपा में हुए थे शामिल

बता दें,रामेश्वर चौरसिया बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर लोजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें सासाराम से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन अब उन्होंने लोजपा को बाय-बाय कह दिया ।उन्होंने कहा कि वे आज लोजपा से इस्तीफा दे दिये हैं। आगे क्या करेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में आगे निर्णय लेंगे।

नोखा से विधायक रहे हैं रामेश्वर चौरसिया

रामेश्वर चौरसिया भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। वे नोखा से बीजेपी के विधायक भी रहे हैं। इस बार भाजपा ने नोखा सीट सहयोगी बीजेपी के खाते में ट्रांसफऱ कर दिया था। इसके बाद रामेश्वर चौरसिया ने लोजपा का दामन थाम लिया। चिराग ने इन्हें सासाराम से मैदान में उतारा लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।



Suggested News