बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकला नालंदा का रामराज, लोगों को पेड़ बचाने का दिया सन्देश

साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकला नालंदा का रामराज, लोगों को पेड़ बचाने का दिया सन्देश

NALANDA : नालंदा का रामराज साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर गुरुवार को निकला है। मूलतः बिहारशरीफ के महलपर का रहने वाला अशोक कुमार निराला का पुत्र रामराज एवरग्रीन इंडिया मोटो लेकर बिहार शरीफ से साइकिल से रवाना हुआ है। केदारनाथ यात्रा से निकलने के पहले रामराज ने अपने परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ मनोकामना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और साइकिल से अकेले ही इस यात्रा पर निकल पड़ा। 

रामराज ने कहा कि अचानक उनके मन में यह ख्याल आया कि अभी तक साइकिल से बिहार शरीफ या नालंदा का कोई भी व्यक्ति केदारनाथ नहीं गया है। इसी मोटो के साथ मैंने केदारनाथ साइकिल से जाने का फैसला किया। मैं अपने यंगर को यह संदेश देना चाहता हूं कि देश को हरा भरा रखें और पेड़ पौधों को बचाना है। अपने भारत को स्वच्छ रखना है। इसलिए यह यात्रा हमने साइकिल से शुरू की है। अगर मैं केदारनाथ यात्रा को अच्छे से तय कर पाता हूं तो आगे कुछ और अलग करने का प्रयास करूंगा और नया चैलेंज लिया जाएगा। 

रामराज यूट्यूबर है एवं ब्लॉग बनाता है। वह तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा है। उसके पिता आइसक्रीम की एक छोटी फैक्ट्री चलाते हैं। रामराज ने साल 2023 में लव मैरिज शादी की थी और वह ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुका है। रामराज की पत्नी सृष्टि भारती ने कहा कि हम उनकी इस यात्रा की सफल कामना करते हैं। मुझे उन पर गर्व है कि मैं ऐसे व्यक्ति की पत्नी हूं जो कुछ अलग करने की हिम्मत और जज्बा रखते हैं। आप सभी उनका सपोर्ट करें ताकि वह डिमोटिवेट न हों। 

वही रामराज के इस फैसले से उसके दोस्त और स्थानीय लोग भी काफी खुश नजर आएं। ढोल नगाड़े के साथ रामराज की विदाई की गई। वह अपने साथ खाने पीने और रास्ते में खर्च के लिए पैसे भी साथ ले गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि विपिन कुमार ने कहा कि मां मनोकामना देवी बच्चे की मनोकामना पूर्ण करें।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News