बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निकाय चुनाव के लिए आज बजेगी रणभेरी : बिहार निर्वाचन आयोग करेगा तारीखों की घोषणा

निकाय चुनाव के लिए आज बजेगी रणभेरी : बिहार निर्वाचन आयोग करेगा तारीखों की घोषणा

PATNA : बिहार में निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी 38 जिलों के सभी निकायों में होनेवाले चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से नए वार्ड और आरक्षण रोस्टर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अब इंतजार सिर्फ तारीखों की घोषणा का है, जिसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि आज बिहार निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा कर सकती है। नगरपालिका का चुनाव पहली बार तीन पदों पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के पदों के लिए होगा। वोटिंग ईवीएम से होगी।  चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं।

 राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना सहित 19 नगर निगमों के साथ सभी 38 जिलों में क्षेत्र विस्तारित, उत्क्रमित व नवगठित शहरी निकायों के वार्ड पार्षदों सहित पुराने शहरी निकायों में में मुख्य व उप मुख्य पार्षद का आरक्षण जारी कर दिया है। मुख्य पार्षद के पदों पर जिन निकायों में पिछली बार चुनाव कराए गए थे वहां आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन उप मुख्य पार्षद के पदों पर नए सिरे से आरक्षण तय किया गया है। पटना नगर निगम में मेयर का पद पिछली बार की तरह ही अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रहेगा जबकि डिप्टी मेयर पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। 

19 में 9 नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर महिलाएं

19 नगर निगम में सात में पिछला आरक्षण लागू रहेगा। आयोग के अनुसार पटना, आरा, गया, छपरा, दरभंगा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर नगर निगम में 2017 का आरक्षण ही लागू रहेगा। इसमें 2027 में परिवर्तन होगा19 नगर निगमों में नौ जगहों पर महिला और उप महापौर महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अति पिछड़ा वर्ग के लिए महापौर के तीन पद आरक्षित किये गये हैं. इनमें बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर की महापौर व उप महापौर पद के लिए पटना नगर निगम, भागलपुर और मुजफ्फरपुर नगर निगम के पद आरक्षित किये गये हैं। 

राज्य के नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण

आरा - अनारक्षित - महिला

कटिहार - अनारक्षित - महिला

गया - एससी - महिला और पुरुष कोई भी

छपरा - अनारक्षित- महिला और पुरुष कोई भी

दरभंगा - अनारक्षित - महिला

पटना - अनारक्षित - महिला

पूर्णिया - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

बेगूसराय - अनारक्षित - महिला

बेतिया - अनारक्षित - महिला

बिहारशरीफ - अति पिछड़ा वर्ग - महिला और पुरुष कोई भी

भागलपुर - अति पिछड़ा वर्ग - महिला

मुंगेर - अनारक्षित -महिला और पुरुष कोई भी

मुजफ्फरपुर - अति पिछड़ा वर्ग - महिला और पुरुष कोई भी

मधुबनी - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

मोतिहारी - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

समस्तीपुर - एससी - महिला

सहरसा - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

सासाराम - अनारक्षित - महिला

सीतामढ़ी - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

आरा, गया, छपरा, दरभंगा, पटना, भागलपुर ओर मुजफ्फरपुर में मेयर का पद 2017 के अनुसार यथावत ही रह गया है. इन जगहों पर 2027 के नगरपालिका चुनाव में आरक्षण बदलेगा.

राज्य के नगरपालिका में उप महापौर का आरक्षण

आरा - अनारक्षित - महिला

कटिहार - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

गया - एससी - महिला

छपरा - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

दरभंगा - अनारक्षित - महिला

पटना - अति पिछड़ा वर्ग - महिला

पूर्णिया - अनारक्षित - महिला

बेगूसराय - अनारक्षित - महिला

बेतिया - अनारक्षित - महिला

बिहारशरीफ - अनारक्षित - महिला

भागलपुर - अति पिछड़ा वर्ग - महिला और पुरुष कोई भी

मुंगेर - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

मुजफ्फरपुर - अति पिछड़ा वर्ग - महिला और पुरुष कोई भी

मधुबनी - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

मोतिहारी - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

समस्तीपुर - एससी - महिला और पुरुष कोई भी

सहरसा - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी

सासाराम - अनारक्षित - महिला

सीतामढ़ी - अनारक्षित - महिला और पुरुष कोई भी


Suggested News