बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिका रांची सिविल कोर्ट ने किया स्वीकार, एक्ट्रेस पर लगाया जुर्माना

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिका रांची सिविल कोर्ट ने किया स्वीकार, एक्ट्रेस पर लगाया जुर्माना

DESK: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में बुधवार को रांची सिविल कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभिनेत्री की याचिका को स्वीकार कर लिया है। जिसमें शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार का क्रॉस एग्जामिन करने की अनुमति मांगी गई थी। अब अमीषा पटेल के अधिवक्ता शिकायतकर्ता के गवाह का क्रॉस एग्जामिन कर पाएंगे। 

JMFC दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत ने अमीषा पटेल की याचिका को स्वीकार करते हुए उनपर जुर्माना लगाया है। हालांकि जुर्माना की राशि कितनी होगी, इसकी जानकारी उनके अधिवक्ता को फिलहाल नहीं मिली है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 22 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रुमर का कोर्ट में सीआरपीसी 313 का बयान दर्ज होना है।

मालूम हो कि, मामला रांची के रहने वाले फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल से जुड़ा हुआ है। जिसे अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में यह केस दायर किया था। जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी, चेक बाउंस और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम करोड़ों रुपए ऐंठेने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आगे बताया कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। वहीं भारी रकम लेने के बाद अमीषा पटेल ने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग भी की थी इस बीच काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में तीन करोड़ रुपए के चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे। इसी के बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया।

Suggested News