बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगदारी के 5 लाख रुपए नहीं मिलने पर मार्निंग वॉक के लिए निकले होमगार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

रंगदारी के 5 लाख रुपए नहीं मिलने पर मार्निंग वॉक के लिए निकले होमगार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

गोपालगंज...  बिहार के गोपालगंज जिला से एक ताजा मामला सामने आया रहा है जहां पर एक होमगार्ड के जवान को गोली मारी गई है। नगर थाना के एकडेरवा गांव निवासी भोला सिंह को उनके ही कुछ लोगो ने गोली मार दी। भोला सिंह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के निकले हुए थे कुछ लोगों ने उनको घेर लिया और उनसे बात विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि उनपर गोली चला दी, जिजमें उनके पैर में गोली लग गया। भोला सिंह ने रंगदारी में 5 लख रुपए की मांग करने की बात बताई पैसा नहीं देने पर उन पर जानलेवा हमला हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय पहुंचे और होमगार्ड से मुलाकात की। गोली लगने से जख्मी होमगार्ड का बयान लेने की कोशिश की गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में एएसआई जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

वहीं, होमगार्ड को गोली मारने के मामले में गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी ने आपसी विवाद और जमीन से संबंधित बात कही है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड का पाटीदार से ही चल रहा था। 


Suggested News