बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में 5 बच्चों की मां के साथ रेप, पड़ोस के युवक ने ही घटना को दिया अंजाम

नालंदा में  5 बच्चों की मां के साथ रेप, पड़ोस के युवक ने ही घटना  को   दिया अंजाम

Nalanda :  जिले से एक ब़ड़ी घटना  सामने  आई है। जहां 5   बच्चों  की मां के साथ दुष्कर्म की घटना  को अंजाम  दिया गया है। इस बावत पीड़िता  की ओर से थाने में मामला  दर्ज कराया गया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी  है।  

घटना   के संबंध में बताया गया है कि जिले के सिलाव में 5 बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि घर मे शौचालय नही रहने के कारण रात में शौच के लिए खंदा में गई थी। 

उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले ही रौशन कुमार नामक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना  के दौरान उसके द्वारा शोर मचाने पर उसका पति वहां पहुचा और रौशन को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई और इस दौरान रौशन वहां से फरार हो गया।

इस मामले को लेकर सिलाव थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता  की ओर से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जांच कराया गया है। आरोपी की  तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट


Suggested News