बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में हजारों लोगों के सामने धू धू कर जला रावण, लोगों ने जमकर बजाई तालियाँ...

नवादा में हजारों लोगों के सामने धू धू कर जला रावण, लोगों ने जमकर बजाई तालियाँ...

NAWADA: दिनों की नवरात्रि खत्म चुकी है। आज पूरे देश दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित की थी। वहीं पटना सहित सभी जिलों में रावण दहन का आयोजन किया गया है। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

वहीं बिहार के नवादा में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी अनुसार चक्रवर्ती सम्राट के द्वारा यह कार्यक्रम नवादा के हरिचंद स्टेडियम में पहली बार किया गया था। जिसके बाद से हर वर्ष इसका आयोजन किया जाता है।

 इस कार्यक्रम का उद्घाटन मॉडर्न शैक्षणिक ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनुज कुमार ने किया। मौके पर डीएम एवं एसपी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस साल का रावण वध कार्यक्रम में लगभग 50 हजार से ऊपर की भीड़ देखी गई। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरे से भीड़ की निगरानी की जा रही थी।

रावण वध को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। जहां सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने  देखरेख में पूरी कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया है।

Suggested News