बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रक्सौल रेलवे स्कूल के समीप अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली..मची अफरा तफरी

रक्सौल रेलवे स्कूल के समीप अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली..मची अफरा तफरी

रक्सौल: पूर्वीचंपारण के रक्सौल से एक बड़ी खबर आ रही है जहां गोली चलने की खबर से सनसनी फैल गई है।फायरिंग में एक शख्स को गोली लगने की खबर है।जानकारी के अनुसार रक्सौल  रेलवे स्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब दस बजे गोली चलने से अफरा तफरी मच गई।

बताया जाता है कि ई रिक्सा चालक सुनील कुमार को गोली लगी है।जो रक्सौल के कौड़िहार भगवानपुर निवासी बताया गया है।जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने  ई रिक्शा चालक को पहले पीटा उसके बाद  रेलवे स्कूल के समीप गोली मार दीऔर फरार हो गए।

राजकीय रेल पुलिस ने घटना की सूचना पर घटनास्थल  पहुंची है और वहां से एक खोखा भी बरामद किया है।गोली से घायल सुनील को स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल पुलिस घायल शख्स के बयना के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Suggested News