बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी की तस्वीर को केक खिलाकर जदयू नेताओं ने कहा - हैप्पी बर्थडे टू यू सर

आरसीपी की तस्वीर को केक खिलाकर जदयू नेताओं ने कहा -  हैप्पी बर्थडे टू यू सर

पटना। जदयू के ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के 62वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर को केक खिलाकर एक स्वर में जन्मदिन के शुभकामना वाले गीत गाए और उनके लंबी उम्र की कामना की गई।

हालांकि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले जन्मदिन पर खुद आरसीपी पटना में मौजूद नहीं थे। वह जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ खुशियां बांटने अपने पैतृक गांव बिहार शरीफ के मुस्तफापुर गए हुए हैं। 

राज्य भर से दी गई शुभकामना

जदयू अध्यक्ष के जन्मदिन पर राज्य भर से उन्हें शुभकामना दी गई है। वहीं आरसीपी ने लोगों को जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए धन्यवाद किया है। 

Suggested News