बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा ! NDA की बदौलत सांसद बने हैं JDU अध्यक्ष, कभी नीतीश के सबसे खास रहे RCP का बड़ा हमला

ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा ! NDA की बदौलत सांसद बने हैं JDU अध्यक्ष, कभी नीतीश के सबसे खास रहे RCP का बड़ा हमला

PATNA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज जो सीना तानकर घूम रहे हैं वह एनडीए की देन हैं। मुंगेर लोकसभा में उनका अपना कोई जनाधार नहीं है, इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त होने वाली है। मुंगेर के एनडीए कार्यकतार्ओं की देन है कि ललन सिंह वहां के सांसद बनें। 2024 में ललन सिंह को जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। मुंगेर में ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा है। 


दरअसल, मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे आरसीपी सिंह ने ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस अनंत सिंह को जेल में बंद कराया। उसी अनंत सिंह के पक्ष वोट मांगने के लिए ललन सिंह प्रचार करने गए। मुंगेर के जितने एनडीए के कार्यकर्ता थे। उन्होंने ललन सिंह को सांसद बनाया। ललन सिंह जो आज सीना तानकर घूम रहे हैं वह एनडीए कार्यकतार्ओं की देन है। ऐसे भी जेडीयू का आरजेडी में विलय होने जा रहा है, कार्यकतार्ओं को जहां जाना है जाएं। 

आरसीपी ने कहा कि मुंगेर लोकसभा में 6 विधानसभा हैं। बाढ़ से बीजेपी चुनाव लड़ी जीत गई और मोकामा से जेडीयू लड़ी तो हार गई। लखीसराय से भी भाजपा जीत गई और सूर्यगढ़ा से जेडीयू लड़ी तो हार गई वहीं ललन सिंह के क्षेत्र मुंगेर में बीजेपी जीत गई और जेडीयू का हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ललन सिंह कहां से जीत हासिल करेंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। 

उन्होंने ललन सिंह को बाहरी बताते हुए कहा कि ललन सिंह कोई मुंगेर लोकसभा के रहने वाले नहीं है। उनके नॉमिनेशन में घर-घर घूमकर हमने उनके लिए वोट मांगा। मुंगेर में ललन सिंह का जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा है। आने वाले समय में सब पता चल जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जब मुख्यमंत्री छठ घाट निरीक्षण करने जाते हैं उनको चोट लग जाती है यह उनके प्रशासनिक तैयारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का सीएम ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदार पर दिन दहाड़े गोली चलती है और प्रशासन मौन रह जाता है।

Suggested News