पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा पीएम बनने के लिए कांग्रेस के आगे हाथ जोड़े खड़े हैं

JEHANABAD : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज जहानाबाद पहुंचे। जहाँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। जिसके कारण बिहार की विधि व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है। जिन पुलिस थाने में अपराधी पहले आने से कतराते थे। आज उन्ही थानों में शराब माफिया और बालू माफिया का कब्जा है। नीतीश कुमार सुशासन और न्याय के साथ विकास की बात करते हैं। लेकिन इस सरकार में विकास की बात करना भी बेईमानी लगता है।
वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लोहिया जी के विचारों पर चलने वाले नेता माने जाते हैं और नीतीश कुमार की राजनीति दो ही मामलों में जानी जाती थी। एंटी राजद और एंटी कांग्रेस।
लेकिन मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री बनने की चाहत में नीतीश कुमार कांग्रेस के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। दरअसल आरसीपी सिंह के पटना से कुर्था जाने के क्रम में ऊंटा मोड़ के समीप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था, जहां उन्होंने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट