बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

1436 किमी पैदल चलकर पहुंचा माही से मिलने, पता चलते ही अपने फैन को मिलने पहुंचे मिस्टर कूल, लगाया गले

1436 किमी पैदल चलकर पहुंचा माही से मिलने, पता चलते ही अपने फैन को मिलने पहुंचे मिस्टर कूल, लगाया गले

RANCHI : क्रिकेट के मैदान में हमेशा शांत नजर आनेवाले और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग कैसी है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है। लेकिन उनके प्रशंसक आज भी उन्हे दिल से प्यार करते हैं। ऐसा ही एक फैन  है अजय गिल, जो खासतौर पर धोनी से मिलने के लिए 1436 किमी पैदल सफर कर रांची पहुंच गया। वहीं धोनी को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने उसे मिलने के लिए बुला लिया. इस दौरान धोनी ने न सिर्फ अपने फैन को गले लगाया, बल्कि उसके रहने के लिए व्यवस्था भी कर दी। वहीं अपने भगवान से मिलकर अजय गिल के खुशियों का ठिकाना नहीं है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

तीन माह पहले आए थे मिलने,घर के बाहर दिया था धरना

दरअसल, हरियाणा के रहने वाले अजय गिल, धोनी के जबरा फैन हैं. 3 माह पहले ये धोनी से मिलने पैदल चलकर रांची पहुंचे गए थे. यहां महेंद्र सिंह धोनी के साथ अजय गिल की मुलाकात नहीं हो पाई. उन्हें पता चला कि धोनी चेन्नई में हैं. इस पर अजय माही के फार्म हाउस के पास ही धरने पर भी बैठ गए थे. उस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों ने अजय गिल को समझा कर उसे हरियाणा भेजा था.

अजय दोबारा पहुंचे रांची

इधर, अजय गिल एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंचे हैं. रांची में जब महेंद्र सिंह धोनी को पता चला कि हरियाणा से चलकर उनका प्रशंसक रांची पहुंचा है तो उन्होंने गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत किया और अपने फार्म हाउस पर अजय से मुलाकात की. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को गले लगाकर आई लव यू (I LOVE U) कहा. अजय के वहीं रहने की भी वहीं व्यवस्था कर दी गई है.

फ्लाइट से वापस जाएंगे घर

जानकारी के मुताबिक अजय को फ्लाइट से हरियाणा भेजा जाएगा. इसकी भी व्यवस्था की गई है. इधर धोनी से मिलकर अजय की खुशी का ठिकाना न रहा. उन्होंने फार्म हाउस से बाहर निकलकर खुशी का इजहार किया. अजय ने कहा कि धोनी से मिलकर काफी खुश हैं. 


Suggested News