MMHAP के पूर्व और LNMU के वर्तमान कुलपति के खिलाफ जांच की अनुशंसा, विवि में अनियमितता का आरोप

PATNA : मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी यूनिवर्सिटी के पूर्व व वर्तमान में LNMU के कुलपति एसपी सिंह के खिलाफ अनियमितता की जांच की अनुशंसा की गयी है। सीएम सचिवालय ने कुलाधिपति से जांच की अनुशंसा की थी। बताते चलें की MMHAP यूनिवर्सिटी के वर्तमान VC ने CM से शिकायत की थी। इसके लिए उन्होंने सीएम को पत्र लिखा था। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा की दोनों के खिलाफ जांच की अनुशंसा की गयी है।
गौरतलब है की मगध विवि के कुलपति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस और निगरानी रेड के बाद विवाद और गंभीर हो गया है। इसी बीच मौलान मजहरूल हक विवि के कुलपति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर LNMU के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इधर, कुलपति विवाद के बीच बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज दिल्ली पहुंच गये।
दिल्ली पहुंचे राज्यपाल ने कुलपति विवाद पर बोलने से बचने की कोशिश की। बिहार भवन पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं उनसे ही पूछिए.....इसके बाद उन्होंने आगे कुछ भी नहीं कहा। यानी राज्यपाल इस प्रकरण पर साफ-साफ बोलने से बच रहे। बता दें, बिहार के राज्यपाल आज से दिल्ली दौरे पर हैं। उनका देश के शिक्षा मंत्री से मिलने की खबर है।
बता दें कि LNMU के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पर ज्यादा कीमत पर उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद का आरोप लगा है। वहीं मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी भी हुई थी। इन पर लगभग 30 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप है। इसके बाद मगध विश्वविद्यालय के कुलपति 23 तारीख से लंबी छुट्टी पर चले गये हैं। विभूति नारायण सिंह को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विवेकानंद की रिपोर्ट